कवर्धादुर्ग

कुडा तहसील घोषणा के बाद तहसील बनाने की कवायद हुई तेज, राजस्व मंत्री जी से मिले पंडरिया माटीपुत्र श्री धर्मजीत सिंह ।

कुडा तहसील घोषणा के बाद तहसील बनाने की कवायद हुई तेज, राजस्व मंत्री जी से मिले पंडरिया माटीपुत्र श्री धर्मजीत सिंह ।

कवर्धा,डी एन योगी,कबीर क्रांति

कवर्धा.मुख्यमंत्री जी ने .धर्मजीत सिंह जी की मांग पर पिछले विधानसभा सत्र के दौरान सदन में कुंडा को तहसील बनाने की घोषणा की थी।

उसी सिलसिले में आज .धर्मजीत सिंह जी ने राजस्व मंत्री .जय सिंह अग्रवाल जी से मुलाकात कर कुंडा को जल्द तहसील बनाने की तैयारियों पर चर्चा की एवं अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

. धर्मजीत सिंह जी को राजस्व मंत्री जी ने बताया कि तहसील बनाने की घोषणा के बाद तहसील बनाने का प्रोसेस शुरू हो चुका है, कुंडा के अंतर्गत जितने भी गांव आएंगे उन सभी का जनसंख्या कलेक्ट किया जा रहा है और जो गांव नए तहसील से जुड़ेंगे उन सभी से NOC लिया जा रहा है और जल्द ही सारे डॉक्यूमेंट कलेक्ट करने के बाद पूरे प्रदेश में जितने भी नए तहसीलों की घोषणा विगत दिनों हुई है उनकी लिस्ट जारी कर दी जाएगी, उस लिस्ट में कुंडा का भी नाम रहेगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button