कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में हनुमान प्रकटोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया** कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक आशीष अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को भगवान हनुमान के आदर्शों से प्रेरणा लेने एवं अपने जीवन में साहस, समर्पण और सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**
दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में हनुमान प्रकटोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया**

  1. कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक आशीष अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को भगवान हनुमान के आदर्शों से प्रेरणा लेने एवं अपने जीवन में साहस, समर्पण और सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया।

कवर्धा, दिनांक 12 अप्रैल दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में आज हनुमान प्रकटोत्सव का
आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूजन-अर्चन से हुई, जिसमें श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा की गई और सभी ने भक्ति भाव से उनकी वंदना की।

इसके पश्चात् विद्यालय परिसर में सामूहिक भजन-कीर्तन एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। वातावरण भक्तिमय हो गया जब विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर भगवान हनुमान के गुणगान में भजन प्रस्तुत किए।

इस पावन अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल विद्यालय के बाहर आने जाने वाले लोगो के लिए”प्याऊ घर” काबच्चे लोगो के द्वारा शुभारंभ भी किया गया, जो समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम है। यह प्याऊ अब आने-जाने वाले राहगीरों के लिए नि:शुल्क जल सेवा प्रदान करेगा।

स्कूल के बच्चे लोगों के द्वारा हनुमान चालीसा एवं भजन का भी कार्यक्रम किया गया। भजन कार्यक्रम के कथा वाचक छन्नू निर्मलकर के द्वारा कराया गया

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक आशीष अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को भगवान हनुमान के आदर्शों से प्रेरणा लेने एवं अपने जीवन में साहस, समर्पण और सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया।

पूरे आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button