
बैटरी चोरी करने वाले 02 आरोपीयों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।
कवर्धा,,डी एन योगी
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्या . ) श्री पी.आर कुजूर , उप पुलिस अधीक्षक ( अजाक ) श्री बी.आर.मण्डावी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के नेतृत्व में चोरी / नकबजनी अपराधों पर अंकुश लगाने प्राप्त दिशा निर्देश पर पूर्व में आरोपीगणों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली के इस्तगाशा क्रमांक 02/2021 धारा 41 ( 1 + 4 ) जाफौ / 379 भादवि का होना पाये जाने से संदेही 1.सुरवीर मरकाम पिता सुशील मरकाम उम्र 20 साल 2.बिलवा देवार पिता गंगू देवार उम्र 20 साल साकिनान वार्ड नं 4 देवार पारा कवर्धा थाना कवर्धा से पूछताछ करने पर एक नग बैटरा किमती 4,000 / रू को चोरी करना बताये है, जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपीगणों के विरूद्ध इस्तगाशा क्रमांक 02/2021 धारा 41 ( 1 + 4 ) जाफौ / 379 भादवि का होना पाये जाने से आरोपीगणो गिरफ्तार कर जुडिशल रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुकेश सोम सउनि – द्वारिका देशलहरे , प्र.आर.धन्ना सिंह , आर.समशेर अली , आर.सुधीर शर्मा , सैनिक अनिल पाण्डेय का योगदान रहा।


