कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* नगर पालिका के द्वारा बिना सूचना पटल बोर्ड के करोड़ों का निर्माण कार्य चल रहा है** सुरेश वर्मा ने की कलेक्टर से शिकायत** ठेकेदारों के खिलाफ कब होगी कार्रवाई** कब लगेगा सूचना पटल बोर्ड

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*

नगर पालिका के द्वारा बिना सूचना पटल बोर्ड के करोड़ों का निर्माण कार्य चल रहा है**

सुरेश वर्मा ने की कलेक्टर से शिकायत**

ठेकेदारों के खिलाफ कब होगी कार्रवाई**

कब लगेगा सूचना पटल बोर्ड

कवर्धा,,नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत चल रहे करोड़ों का विभिन्न निर्माण कार्यों में सूचना पटल बोर्ड नहीं लगाये जाने के संबंध में उचित कार्यवाही करने हेतु सुरेश वर्मा ने कलेक्टर से किया सिकायत

नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य अधूरा है, तथा कई ऐसे कार्य हैं जो कि प्रगतिरत है। किन्तु निर्माण कार्यों का कार्य स्थल पर सूचना पटल बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे नगरवासियों को कार्य के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं हो पाती है।

शासन के नियमानुसार किसी भी तरह का निर्माण कार्य प्रारंभ होता है, वहां पर कार्य का नाम, मद का नाम, कार्य एजेंसी का नाम एवं ठेकेदार का नाम आदि का उल्लेख करते हुए सूचना पटल बोर्ड लगाया जाता है। किन्तु नगर पालिका के अधीन कार्यों में सूचना पटल बोर्ड लगाया ही नहीं जा रहा है। जिससे ऐसी प्रतीत होता है कि ठेकेदार एवं पालिका प्रशासन के द्वारा मिलीभगत किया जा रहा है।

ऐसे अनेक निर्माण कार्य जो कि इसी वर्ष 2025 में किया गया है जैसे सिग्नल चौक के पास, गायत्री मंदिर के पास, नगर पालिका के सामने, सरदार पटेल मैदान के पीछे, रेवाबंध तालाब के पास, पुराना नगर पालिका के सामने कहीं पर भी सूचना पटल बोर्ड नहीं लगाया गया है। नगर पालिका के लगभग 70-80 प्रतिशत कार्य एक ही ठेकेदार वनीत सिंह छाबड़ा के द्वारा किया जा रहा है, तथा 20 प्रतिशत कार्य अन्य ठेकेदारों के द्वारा किया जाता है। संभवतः निर्माण कार्यों के लिए टेण्डर नहीं निकाला जाता है क्या इसीलिए सुचना बोड नहीं लगाया गया ठेकेदार को  भ्रष्टाचार करने के लिए

सिकायत  कर्ता सुरेश वर्मा ने कलेक्टर साहब से सादर अनुरोध किया है कि शहर के अंदर निर्माणाधीन व प्रगतिरत निर्माण कार्यों में कार्य स्थल पर सूचना पटल बोर्ड लगाने का निर्देश देने का कष्ट करें। ताकि उक्त कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी नगरवासियों को हो सके।

Spread the love

Related Articles

Back to top button