कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट M/S चरडोंगरी में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
M/S चरडोंगरी में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई
कवर्धा***शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरडोंगरी में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधान पाठक श्री विजय कुमार पांडेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिससे माहौल उल्लासपूर्ण हो गया।
समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ की गई । शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर बीते वर्षों की यादों को ताज़ा किया। कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में smc के सदस्य और पालकों ने भी विदाई व्यक्तव्य उद्बोधित किया ।
विद्यालय के प्रधान पाठक ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “यह विदाई केवल स्कूल से है, ज्ञान और संस्कारों से नहीं। आप जहाँ भी जाएँ, मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ें।”
कार्यक्रम के अंत में छात्रों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह का समापन शिक्षक श्री प्रशांत शर्मा ,श्री टंकेश्वर नाथ योगी ,श्री रामसागर वर्मा एवं श्रीमती रेखा लहरे के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
यह समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जिसमें हर किसी की आँखों में बीते वर्षों की सुनहरी यादें झलक रही थीं।




