कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* कबीरधाम जिले में हाई स्कूल परीक्षा में सामूहिक नकल,की हुई शिकायत* शिक्षकों पर भी लगाए आरोप कवर्धा , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा शुरू कर दिया है। परीक्षा को शांति पूर्ण कराने के लिए उड़नदस्ता टीम भी गठित किया गया है बावजूद नकल पर लगाम नहीं लग रहा है आखिर परेशान लोगों ने सक्षम अधिकारी से लिखित शिकायत कर नकल रोकने की मांग किया है। सामूहिक नकल रोकने हुई शिकायत स्कूलों में लगातार चल रहे सामूहिक नकल को लेकर लोग परेशान है । नकल रोकने जिम्मेदार अधिकारियो को सोशल मीडिया और मोबाइल से सूचना दिए बावजूद नहीं रुकने पर परेशान ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पण्डरिया , जिला-कबीरधाम, (छ.ग.) को लिखित आवेदन दिए हैं जिसमें केन्द्राध्यक्ष द्वारा सामूहिक नकल कराने के संबंध में जानकारी देते हुए शिकायती पत्र दिए है । उसमें निवेदन पूर्वक आग्रह किए है कि छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा 2025 दिनांक 01/03/2025 से प्रारंभ है। शुरू दिन से ही यहाँ पर्यवेक्षकों द्वारा नकल कराई जा रही है। नकल कराने से होशियार , होनहार बच्चों की भविष्य के प्रति खिलवाड़ है। कड़ी मेहनत करके परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के साथ कहीं गलत न हो इसका प्रतिभावान छात्रों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। शिक्षकों पर भी लगाए आरोप ग्रामीणों ने अपनी शिकायत पत्र में सालभर शिक्षक और शिक्षिकाए ठीक से पढ़ाई नहीं कराती हैं और अपनी गलती उजागार न हो इसलिए भी नकल कराकर उस पर पर्दा डालने का कार्य करते हैं। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत लाने की कवायद शुरू और वाह-वाही लेने के लिए आगे रहते है।घुटुरकुंडी और कोड़ापुरी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की महान कृपा करने का शिकायती पत्र दिए है। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा*सरोदा डैम पलानी पाट के पास गाड़ी पलटी लगभग 40 लोग घायल।* : बोड़ला ब्लाक के ग्राम पंचायत सिंघनपुरी के लोग विवाह कार्यक्रम (चौथिया) जा रहे थे जिनका रास्ते में भयंकर दुर्घटना हो गए,जिसमे से लगभग 13 वर्षी की बालिका का मौके पर मौत हो गए और : दर्जनों लोग गंभरीर रूप से घायल हैं : घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए ले जाया गया कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट नौकरी छोड़कर राजनीति में आए ईश्वरी साहू बने जिला पंचायत अध्यक्ष, कैलाश चंद्रवंशी बने उपाध्यक्ष,*जनपद पंचायत में धन बल नहीं आया काम, सुषमा बघेल बनी जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष,* गणेश तिवारी बने उपाध्यक्ष** उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का दिखा दबदबा