कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट . *”छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला कवर्धा में भक्ति का महासंगम: श्री भक्तमाल कथा आयोजन”* . *”श्री भक्तमाल कथा आयोजन: छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक विरासत का प्रदर्शन”* भक्ति भक्त भगवंत गुरु, चतुर्नाम वपु एक, इनके पद वंदन किये नाश्त विघ्न अनेक । गोलोकवासी पंडित श्री अर्जुन महाराज जी धर्मानुरागी माताओंर सज्जनों सादर जय श्री सीताराम

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
. *”छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला कवर्धा में भक्ति का महासंगम: श्री भक्तमाल कथा आयोजन”*
. *”श्री भक्तमाल कथा आयोजन: छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक विरासत का प्रदर्शन”*
भक्ति भक्त भगवंत गुरु, चतुर्नाम वपु एक, इनके पद वंदन किये नाश्त विघ्न अनेक ।
गोलोकवासी पंडित श्री अर्जुन महाराज जी
धर्मानुरागी माताओंर सज्जनों सादर जय श्री सीताराम
कवर्धा,,अत्यंत हर्ष का विषय है कि माँ काली शंकर जी की प्रेरणा से श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव जी के दिव्य दरबार में श्रीराम रसिया श्री हनुमंत लाल जू के सरंक्षण में धर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्री जी एवं संतों के अनुग्रह आशीर्वाद से राजपुरोहित कुलभूषण गोलोकवासी प. श्री अर्जुन प्रसाद शर्मा जी द्वारा विक्रम संवत 2050 महाशिवरात्रि दिनांक 10 मार्च 1994 गुरुवार को श्री शिव योग मुहूर्त में गौमाता रक्षार्थ श्री सीताराम नाम संकीर्तन महायज की ज्योति प्रज्वलित की गई थी
श्री सीताराम नाम संकीर्तन महायज्ञ प्रारंभ होने के उपरांत श्री हनुमंतलालजी, श्री नर्मदा मैया एवं श्री शनिदेव भी मूर्तिमान रूप में संकीर्तन में विराजमान हुए है
उक्त महायज्ञ में आप सभी संकीर्तन प्रेमी भक्तजन यथा समय श्री सीताराम नाम संकीर्तन की आहुति समर्पित कर यज्ञाग्नि को निरंतर व सतत रूप से प्रज्वलित रखते हुए स्वयं व परिवार के कल्याण में निरत है, आगे भी “कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिरि सुमिरि नर उतरहिं पारा का अनुसरण करते हुए मानव जीवन सफल कटने के मार्ग पर चलते रहेंगे
आगत महाशिवरात्रि को संकीर्तन महायज्ञ के मंगलमय 31 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर प्रातः स्मरणीय वंदनीय भक्तों संतों के पावन चरित्र का गुणगान करने की प्रेरणा से विक्रम संवत 2081 दिनांक 26 फ़रवरी 2025 बुधवार से श्री भक्तमाल कथा का सुआयोजन है
आप सभी भक्तवृंद इस भक्तचरित कथामृत का रसपान कर पुण्यभागी बने
श्री स्वामी हरिदास जू रसिकन के सिर ताज।
गौर श्याम अंग संग लिए निधिवन रहे विराज ॥
दिनांक-26 फ़रवरी से 04 मार्च 2025
समय :- गोधूलि विमल बेला 4 बजे से हरि इच्छा तक
कथा स्थल :- श्री बूढ़ा महादेव मंदिर प्रांगण
-: कथा व्यास :-
पं. श्री राजेश शास्त्री जी, पं. श्री अमित शास्त्री जी, पं. श्री हित आशीष कृष्ण जी
पं. श्री ध्रुव जी महराज, पं. श्री अभिषेक जी महराज, पं. श्रीधराचार्य जी शर्मा, पं. श्री चंद्रभूषण जी शर्मा
परायण कर्ता – पं श्री हेमंत शर्मा जी
निवेदन सेवक :- माँ काली शंकर सेवा समिति, श्री सीताराम नाम संकीर्तन महायज्ञ समिति
श्री राधामाधव गोसेवा समिति, बोल बम काँवरिया यात्रा समिति एवं समस्त संकीर्तन प्रेमी भक्त जन कवर्धा



