कवर्धा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्री ईश्वरी साहू के समर्थन में किया जनसंपर्क, क्षेत्रवासियों से मांगी आशीर्वाद** उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को अपने बीच पाकर क्षेत्रवासियों ने अपार स्नेह और सम्मान दिया** उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ईश्वरी साहू के समर्थन में

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्री ईश्वरी साहू के समर्थन में किया जनसंपर्क, क्षेत्रवासियों से मांगी आशीर्वाद**

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को अपने बीच पाकर क्षेत्रवासियों ने अपार स्नेह और सम्मान दिया**

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ईश्वरी साहू के समर्थन में किया धुंवाधार प्रचार**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

कवर्धा,पंचायत चुनाव के मद्देनज़र उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा लगातार भाजपा से अधिकृत प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। आज उपमुख्यमंत्री वितय शर्मा ने कबीरधाम जिले के लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम दैहानडीह, छोटूपारा, कल्याणपुर, राम भिंभौरी, ग्राम सोनझरी और भादूटोला में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्री ईश्वरी साहू के लिए प्रचार किया। उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से मिलकर भाजपा प्रत्याशी श्री ईश्वरी साहू के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी श्री ईश्वरी साहू का समर्थन करते हुए मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि 17 फरवरी को पंतग छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से उन्हें विजयी बनाएं। यह चुनाव हमारे क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। उपमुख्यमंत्री का क्षेत्र में पहुंचने पर गांववासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दी, और उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को अपने बीच पाकर अपार स्नेह और सम्मान दिया।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गांव के लोगों से मुलाकात की और भाजपा द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने गांववासियों से अपील की कि वे भाजपा के प्रत्याशी श्री ईश्वरी साहू को अपना समर्थन दें, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिल सके। उपमुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनहित के लिए काम किया है। भाजपा सरकार से सीधा लाभ गरीब, किसान, और मजदूरों को हुआ है। इस चुनाव में, भाजपा का उम्मीदवार ही क्षेत्र की सबसे बड़ी उम्मीद है। हम ईश्वरी साहू को इस क्षेत्र के विकास के लिए एक मजबूत प्रत्याशी मानते हैं। श्री शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने गांवों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनका लाभ अब ग्रामीणों को मिलने लगा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा एक मजबूत जीत हासिल करेगी और क्षेत्र के विकास की नई ऊँचाईयां छुएगी।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, और विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किए गए अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बनाई हैं, जो सीधे तौर पर लोगों के जीवनस्तर को सुधारने में मदद कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए कदम उठाए गए हैं, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर परिवार को पक्का घर मिल रहा है। हमनें यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी परिवार छूटे नहीं, और सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। श्री शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने हर योजना को जनकल्याण के उद्देश्य से लागू किया है। आज हमारे क्षेत्र में विकास की गति और जनकल्याण के कार्य लगातार बढ़ रहे हैं। मैं आश्वस्त हूं कि आपके समर्थन से हम इस विकास यात्रा को और तेज करेंगे।
जनसंपर्क के दौरान श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों से भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी श्री ईश्वरी साहू को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर क्षेत्र के विकास की दिशा को और बेहतर बना सकते हैं। भाजपा के उम्मीदवार के साथ हम सब मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करेंगें इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री के साथ कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की एकजुटता ने इस अभियान को सफल बना दिया। उपमुख्यमंत्री के इस प्रयास को क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, और उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन प्राप्त होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button