कवर्धा

स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी के आगमन के पूर्व आदित्य वाहिनी द्वारा निकाली गई आमंत्रण रैली**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी के आगमन के पूर्व आदित्य वाहिनी द्वारा निकाली गई आमंत्रण रैली**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

कवर्धा। श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग के नगर आगमन के पूर्व आदित्यवाहिनी द्वारा नगर में दोपहर 3 बजे आमंत्रण रैली निकाली गई तथा घर घर आमंत्रण पत्र वितरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि 9 वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात श्रीमद् जगतगुरु पुरीशंकराचार्य जी का कवर्धा आगमन होने का रहा है जिसके लिए आदित्य वाहिनी संस्था के द्वारा आयोजन को भव्य बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। सरदार पटेल मैदान में धर्मसभा के लिए बड़ा डोम लगाया गया है वहीं यूनियन चौक स्थित निवास स्थल में दर्शन,दीक्षा, संगोष्ठी एवं पादुका पूजन के लिए विशाल आकर्षक पंडाल लगाया गया है। नगर में अनेक स्थानों पर बड़े बड़े फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर आदि लगाकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से लगातार कार्यक्रम का प्रचार किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज यूनियन चौक स्थित आदित्यवाहिनी कार्यालय से शीतला मंदिर होते हुए सराफा बाजार से नवीन बाजार तक डोर टू डोर आमंत्रण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान आदित्यवाहिनी के सदस्यगणों के साथ बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य सहयोगियों के द्वारा हाथों में भगवा ध्वज लेकर एवं सनातन धर्म का जयकारा लगाते हुए घर घर आमंत्रण पत्र वितरित किया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम को लेकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का वातावरण है । श्रीमद् जगतगुरु पुरीशंकराचार्य जी से दीक्षा लेने एवं उनका आशीर्वचन प्राप्त करने बड़ी संख्या में अन्य जिलों से भी श्रद्धालु आयेंगे। जो लगातार आयोजकों से संपर्क कर रहे हैं। जिनके भोजन प्रसादी एवं भंडारा की व्यवस्था आदित्यवाहिनी ने की है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को दिया गया आमंत्रण

आदित्यवाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नंदन श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष मारुति शरण शर्मा एवं राकेश तिवारी ने राजधानी जाकर अन्य विशिष्टजनों के अतिरिक्त विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को संस्था की ओर से आमंत्रण पत्र दिया। जिसे उन्होंने स्वीकार किया तथा कार्यक्रम में आने की सहमति भी दी।

उक्त जानकारी आदित्य वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने दी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button