Kawhar, D, N, yogi, Kabir kranti १. छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी कार्रवाई: 27 डॉक्टर्स की सेवाएं समाप्त २. अनुपस्थित डॉक्टर्स पर गिरी गाज: छत्तीसगढ़ सरकार ने 27 चिकित्सा अधिकारियों को किया सेवा मुक्त Raipur,,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 21 चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है। विदित हो कि चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपने कर्तव्यस्थल से लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए शासन के मूलभूत नियम और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया गया था। अनुपस्थित अधिकारियों व चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करके अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया गया था। सुनवाई में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों/ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पक्ष को सुना गया तथा उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। १. छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी कार्रवाई: 27 डॉक्टर्स की सेवाएं समाप्त २. अनुपस्थित डॉक्टर्स पर गिरी गाज: छत्तीसगढ़ सरकार ने 27 चिकित्सा अधिकारियों को किया सेवा मुक्त Spread the love Post navigation कवर्धा कबीर क्रांति न्यूज़ चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने खेड़ापति हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर अपना नामांकन पत्र भरा** भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश सहित सभी 27 वार्डो के प्रत्याशियों ने भरा नामंकन, रैली के रूप में नामांकन भरने पहुँचे कलेक्ट्रेट कार्यालय**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़ राजधानी रायपुर में राष्ट्र स्तरीय सतनामी युवक -युवती परिचय सम्मेलन 02 फरवरी को आयोजित…. मनचाहा जीवन साथी की तलाश में देश भर से पहुंचेंगे सतनामी युवा