कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट 1. _गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर कबीरधाम के दो पुलिस अधिकारियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया_ 2. _कबीरधाम पुलिस की बहादुरी का परचम: डीएसपी श्रीमती अंजू कुमारी और निरीक्षक लालजी सिन्हा को वीरता पदक से सम्मानित किया गया_

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
1. _गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर कबीरधाम के दो पुलिस अधिकारियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया_
2. _कबीरधाम पुलिस की बहादुरी का परचम: डीएसपी श्रीमती अंजू कुमारी और निरीक्षक लालजी सिन्हा को वीरता पदक से सम्मानित किया गया_
:कवर्धा गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर कबीरधाम में पदस्थ दो अधिकारियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया। इनमें उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्रीमती अंजू कुमारी और थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा शामिल हैं।
श्रीमती अंजू कुमारी नक्सल मोर्चे पर पहली महिला अधिकारी बनीं जिन्हें वीरता पदक मिला। उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के थाना अरनपुर क्षेत्र के ग्राम नहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ एक निर्णायक मुठभेड़ में बेहतरीन नेतृत्व का प्रदर्शन किया। इस अभियान में उनकी टीम ने दो कुख्यात महिला नक्सलियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली उपकरण बरामद किए।
निरीक्षक लालजी सिन्हा ने भी बस्तर क्षेत्र में अपनी साहसिक कार्यवाहियों से नक्सल गतिविधियों को कमजोर किया और क्षेत्र में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 17-18 जून 2021 को दरभा क्षेत्र में उनके नेतृत्व में नक्सल गश्त के दौरान हुई मुठभेड़ में उनकी टीम ने एक महिला नक्सली को मार गिराया और एक AK-47 राइफल सहित कई अन्य हथियार बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने इन दोनों अधिकारियों की बहादुरी और समर्पण को सराहा और उन्हें वीरता पदक मिलने पर बधाई दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल ने भी इन अधिकारियों की वीरता को सराहा और उन्हें बधाई दी।



