कवर्धा

*छत्तीसगढ़ सरकार की पहलः मोबाईल मेडिकल यूनिट से हो रहा निःशुल्क ईलाज** *सफाई मित्र व स्वच्छता दीदी का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

*छत्तीसगढ़ सरकार की पहलः मोबाईल मेडिकल यूनिट से हो रहा निःशुल्क ईलाज**
*सफाई मित्र व स्वच्छता दीदी का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

कवर्धा-नगरीय प्रशासन और विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर पालिका कवर्धा क्षेत्र में रहने वाले लोगों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है प्रतिदिन अपने निर्धारित स्थान पर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक दो पालियों में मोबाईल मेडिकल यूनिट पहुंचकर अपनी सेवा दे रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक कुल 1 लाख 84 हजार 582 लोगों का इलाज मेडिकल टीमों द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट में किया जा चुका है।

*1 लाख 84 हजार से अधिक का ईलाज*
इस योजना के तहत डॉक्टर्स, पैरामेडिकल टीमों, चिकित्सा उपकरणों और दवाओं से लैस 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट पूरे कबीरधाम जिले के शहरी क्षेत्रों में झुग्गी समुदायों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही हैं इस योजना के माध्यम से अब तक लगभग कुल 1 लाख 84 हजार 582 रोगियों का ईलाज किया जाकर 1 लाख 79 हजार 830 मरीजो को निःशुल्क दवा वितरण किया जा चुका है। मोबाईल मेडिकल यूनिट में पैथोलॉजी जांच भी किया जाता है। शहरी क्षेत्र में शिविर होने के कारण अधिक से अधिक लोगों ने निःशुल्क इलाज और जांच का लाभ उठाया। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का निःशुल्क चिकित्सा जांच और दवाई के माध्यम से उपचार किया जा चुका है माननीय मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री द्वारा नगरीय क्षेत्रों की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों और अन्य जरूरतमंदों को पूरी जांच कर निःशुल्क दवा उपलब्ध कराये जाने निर्देशित किये गये है।

*स्वच्छता दीदीयों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट से निकाय में कार्यरत स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 41 प्रकार का जांच, खून जांच की जाती है। इसके साथ 170 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है। जिसे डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस दौरान एमएमयू-03 के एपीएम, डॉक्टर, एएनएम, टेक्नीशियन, फार्मेसिस्ट, मौजूद रहे। स्वास्थ्य कैम्प में स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों का थाइरोइड टेस्ट ,कैल्सियम टेस्ट, सीबीसी, हिमोग्लोबीन, सुगर, विटमिन डी-3 एवं बी-12 का लैब टेस्ट किया गया एवं दवाई वितरण किया गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button