कवर्धा

कबीर क्रांति न्यूज़: अनियमितता पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित

कबीर क्रांति न्यूज़: अनियमितता पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित

कबीर क्रांति न्यूज़***राज्य शासन ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

निलंबन अवधि में श्री वार्डेकर का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, जगदलपुर नियत किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश की प्रति नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक को प्रेषित करते हुए राज्य शासन ने श्री भूपेन्द्र वार्डेकर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए समय-सीमा में आरोप पत्रादि का प्रारूप विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button