Uncategorized

मे पुष्प बिछा ना पाए तो क्या हुआ,* *बच्चों के पैरो मे जूते तो पहना सकते है,*

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

मे पुष्प बिछा ना पाए तो क्या हुआ,*
*बच्चों के पैरो मे जूते तो पहना सकते है,*

*विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी हमारी संस्था आरम्भ – अ फर्स्ट स्टेप वेलफेयर सोसाइटी कबीरधाम (पटवारी सदस्य )द्वारा बोड़ला विकास खंड का सुदूर वनंचाल क्षेत्र जँहा मुख्यतः बैगा आदिवासी निवासी करते है, उस क्षेत्र के स्कूलो मे हमारी संस्था लगातार बच्चों को स्कूल आने एवं ड्राप आउट न होने के लिए प्रेरित करती है उसी उद्देश्य को लेकर हम बच्चों के पढ़ाई की बेसिक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास रहता है,*
*आज विभिन्न शासकीय प्राथमिक शाला बदनापानी,आमानारा, गाड़ाघाट एवं माध्यमिक शाला आमानारा, लरबक्की के लगभग 240 बच्चों को ठण्ड से बचने के लिए स्कूली स्वेटर एवं सुगमता पूर्वक स्कूल आने -जाने के लिए जूता और मोज़ा का वितरण किया गया, बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास मे यह भी है, बच्चों के चेहरे की मुस्कान हमेशा नयी ऊर्जा का संचार करता है,*

*आप सभी से निवेदन है*
*आइये साथ जुड़ते है,*
*स्कूली बच्चों की सेवा करते है*
*करके देखिये अच्छा लगता है*
*टीम*
*आरम्भ – अ फर्स्ट स्टेप*
*वेलफेयर सोसाइटी कबीरधाम*

Spread the love

Related Articles

Back to top button