, जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत सोनपुरी रानीसागर में, ग्राम पंचायत में भवन का निर्माण किया जा रहा है ,जिसमें भारी गड़बड़ियां किया जा रहा है।सरपंच का कार्यकाल गिनती के दिनों का है जिसके चलते, पुराने खिड़की , दरवाजा ,को लगाकर राशि आहरण करने की तैयारी कर रहा है। सरपंच के मनमानी पर भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और देखरेख में लगे इंजीनियर और एस डी ओ भी कमीशन के चक्कर में अपना मुंह और पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे है ।

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़
कवर्धा, जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत सोनपुरी रानीसागर में, ग्राम पंचायत में भवन का निर्माण किया जा रहा है ,जिसमें भारी गड़बड़ियां किया जा रहा है।सरपंच का कार्यकाल गिनती के दिनों का है जिसके चलते, पुराने खिड़की , दरवाजा ,को लगाकर राशि आहरण करने की तैयारी कर रहा है। सरपंच के मनमानी पर भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और देखरेख में लगे इंजीनियर और एस डी ओ भी कमीशन के चक्कर में अपना मुंह और पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे है ।
अतरिक्त पंचायत भवन कमरा निर्माण में गड़बड़ी
कवर्धा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सोनपुरी रानीसागर में, बीच बस्ती में पंचायत भवन के समीप अतरिक्त कक्ष का निर्माण किया जा रहा है जिसमें खिड़की और दरवाजा पुराना है। जिसका लिपाई कर लगा दिया है और नए स्वरूप में दिखाई दे रहा है लेकिन पुराना दरवाजा पर पत्थर से जो खरोच और ऊबड़ है वह स्पष्ट दिखाई दे रहा है । बावजूद अधिकारी उसे निकलवाने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे है ।
अधोसंरचना मद से आधा अधूरा काम
मिली जानकारी अनुसार उक्त भवन का निर्माण मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से किया जा रहा है। जिस मद का नाम ही आधा अधूरा है जिसका पूरा फायदा कुछ दिन के मेहमान सरपंच उठा रहा है लेकिन उक्त निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए जो जिम्मेदार अधिकारियो कर्मचारियों की देखरेख है उन्हें भी उच्चाधिकारी का जरा भी डर भय नहीं है।
जांच कर कार्यवाई की जाय
सोनपुरी रानी के बीच बस्ती में पंचायत भवन का अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें उपयोग में लाए जाने वाले सामग्री का जांच करने पर कई प्रकार की अनियमितता उजागर होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन जांच की उम्मीद करना बेइमानी है।



