कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति 65 वनरक्षकों की भर्ती: वंचित अभ्यर्थियों के लिए 8 दिसंबर को आरक्षित तिथि** वंचित अभ्यर्थियों को वन विभाग ने दी राहत***डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा,। कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत 65 वनरक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा 25 नवंबर 2024 से 8 दिसंबर 2024 तक शासकीय पी.जी. कॉलेज मैदान, कवर्धा में आयोजित की जा रही है। इस प्रक्रिया में कुल 29,892 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अस्वस्थता या अन्य कारणों से अपने प्रवेश पत्र में दिए गए तिथि और समय पर परीक्षा में भाग नहीं लिया था और जिन्होंने कार्यालय प्रमुख के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है, उन्हें विभाग द्वारा एक और अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी अब 8 दिसंबर 2024 को प्रातः 6:00 बजे पी.जी. कॉलेज मैदान, कवर्धा में अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। वन मंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने बताया कि वंचित अभ्यर्थियों को यह आरक्षित तिथि विशेष रूप से उनके आवेदन के आधार पर प्रदान की गई है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। Spread the love Post navigation महिला एवं बाल विकास विभाग मिशन वात्सल्य: ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को दे रहे मजबूती बाल विवाह कराने पर होगी कठोर सजा, 1 लाख तक का जुर्माना कवर्धा वन मंडल में स्टेनोग्राफर का पद लगभग दो वर्ष से खाली होने के कारण वन विभाग के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पद को भरने के लिए वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके कारण एक अनुभवहीन बाबू को स्टेनोग्राफर के पद पर बैठा दिया गया है