*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम गरियाबंद में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए श्री धर्मजीत सिंह जी*

*गरियाबंद बनेगा उत्कृष्ट जिला, तरक्की की राह में बढ़ेगा आगे – विधायक श्री धर्मजीत सिंह*

*श्री सिंह ने प्रशासन द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को समाग्री व चेक वितरण किया*,,डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

गरियाबंद कबीर क्रांति*छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन गरियाबंद के गांधी मैदान में किया गया। राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह शामिल हुए। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने विशाल जनसभा को संबोथित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का विकास हो रहा है। मुख्य अतिथि ने कहा कि नये सरकार के अस्तित्व में आते ही सबसे पहले किसानों का धान का बकाया बोनस राशि प्रदान किया गया। साथ ही धान का दाम 3100 रूपए प्रति क्विंटल कर प्रदेश के किसानों को लाभान्वित किया गया। शासन द्वारा किसानों और सभी वर्ग के लोगों की भलाई के लिए बहुत सारे लाभकारी योजनाएं लागू की गई है। शासकीय योजनाओं से लोगों को काफी लाभ भी मिल रहा है। श्री सिंह ने राज्य स्थापना दिवस पर सभी जिलेवासियों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि वन से परिपूर्ण गरियाबंद जिला में विकास की अपार संभावनाएं है। यह जिला निरंतर आगे बढ़ते हुए उत्कृष्ट जिला बनेगा। इसके लिए हम सबको एकजुट होकर प्रयास करना होगा। सरकार इस दिशा निरंतर प्रयासरत है। राज्योत्सव कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। स्टॉल के माध्यम से शासकीय विभागों ने जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।*

Spread the love

You missed