
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा : जयकरन पटेल को कवर्धा ,रामदास पटेल को बोडला ,रवि चंद्रवंशी को पंडरिया व योगेश तिवारी को सहसपुर लोहारा ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष की सौंपी गई जिम्मेदारी
कवर्धा : जिले में किसानो को हो रही समस्यायों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे के द्वारा कवर्धा मे मीटिंग करते हुए जिले के समस्त क्षेत्रो से आये किसानो की समस्याओं से अवगत हुए।।
जिला अध्यक्ष महेंद्र कौशिक ने वर्तमान में किसानो को आ रही मुख्य समस्याओ के बारे में बताते हुए कहा की जिले मे स्थित दोनो शक्कर कारखानों मे पिछले 3 महिनो से किसानो का भुगतान नही हुआ है वही लोहारा क्षेत्र मे ओंला वृष्टि से खराब हुई फसल का उचित मुल्यांकन नही किया जा रहा है
बैठक के पश्चात जिले के समस्त ब्लॉक पधाधिकारियो की नियुक्ति करते हुए सभी को किसान हित मे कार्य करने की जवाबदारिया दी गई
जिसमे सर्वप्रथम 31मार्च को माननीय प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति मे पंडरिया छेत्र की किसानो की बैठक व शक्कर कारखाना संबंधित समस्यायों के निराकरण हेतु उचित अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल समस्या समाधान की जाएगी
ये है नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के इस बैठक में जिले के चारो ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया. इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जयकरन पटेल को कवर्धा ,रामदास पटेल को बोडला ,रवि चंद्रवंशी को पंडरिया व योगेश तिवारी को सहसपुर लोहारा ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है





