कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सहायक लेखाधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत बोडला नरेन्द्र कुमार राउतकर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश के अनुसार सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत बोडला नरेन्द्र कुमार राउतकर को एक लाख रुपए प्रार्थी से रिश्वत लेने के मामले में एन्टी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के द्वारा 13 सितंबर 2024 को जनपद पंचायत बोड़ला से गिरफ्तार कर रिमांड में लेकर अपने अभिरक्षा में रखे जाने एवं गिरफ्तारी अवधि 48 घण्टे से अधिक होने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 निलंबन नियम 9 (2) के तहत् एतद् द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित राउतकर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। Spread the love Post navigation महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने की समय की माँग —भूपेश बघेल *भारी उत्साह से मनाया गया तीज मिलन ध्वनि तथा जल प्रदूषण को रोकने नगरीय निकायों में उचित प्रबंधन करेंः- कलेक्टर ध्वनि प्रदूषण को रोकने डीजे पर जारी निर्देशों का पालन करते हुए कठोरता से कार्यवाही करने के दिए निर्देश