*डीए एवं अन्य चार सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा*डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा–छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर जिला कबीरधाम ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन की घोषणा की है इसके तहत आज 11सितंबर दिन बुधवार को नगर में मशाल रैली निकाली गई इस आंदोलन में दर्जनों कर्मचारी संगठनो शामिल हुए जिसमे प्रमुख मांग (1) मोदीजी की गारंटी के अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र में समान 1जनवरी 2024 से 4%प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जाय। साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019से देयतिथि से मंहगाई का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जाय। (2) मोदीजी की गारंटी के अनुसार प्रदेश के शासकीय सेवको को चार स्तरीय समय वेतनमान दिया जाय।(3)केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता दिया जाय।(4) मोदीजी की गारंटी के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवको को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाय। आज इस रैली में श्री प्रमोद शुक्ला श्री एस के निर्मलकर श्री नंद शर्मा श्री भवन शर्मा श्री संतोष सोनी श्री राकेश धवलकर श्री ऋषि महाराज श्री प्रफुल्ल बिसेन श्री दीपक ठाकुर श्री शत्रुघ्न डड़सेना, श्री जायसवाल जी विष्णु चंद्राकर राजेश पांडे प्रेम नारायण शर्मा निर्मल साहू रवि आमदा सतीश चंद्राकर संतोष सोनी श्री सिंह जी श्री चंद्र प्रकाश जांगड़े श्री सुरेश मानकर, श्री दिलीप चंद्रवंशी श्री परस चंद्राकर , श्री वेदराम पटरी श्री मलिक राम ठाकुर श्री श्री पालेश्वर ठाकुर श्री शुभम केशरवानी श्रीमती सरोज शर्मा, अलका मैडम, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी हम कर्मचारी गण उपस्थित थे सभी ने एक स्वर में जुलूस में सरकार से अपेक्षा की की मोदी जी की गारंटी जो उन्होंने चुनाव से पहले दिया था छत्तीसगढ़ चुनावी घोषणा पत्र में केंद्र के समान देय तिथि से डीए एवं लंबित एरियाज का भुगतान कर रहे हेतु सरकार से आवाहन किया Spread the love Post navigation भारतीय किसान संघ का विशेष उत्सव बलराम जयंती भाद्रपद शुक्ल षष्ठी को हर वर्ष हर्सोल्लास के साथ मनायें जातें हैं। महिला कांग्रेस के तीज मिलन कार्यक्रम में भूपेश बघेल शामिल होंगे —सीमा अनंत