कवर्धा : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश कुमार शरण ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत सीमावर्ती जिले मुंगेली से लगी कबीरधाम जिले की देशी-विदेशी मदिरा दुकान कुण्डा को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले शुष्क अवधि घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के जारी आदेश में कहा गया है कि इस अवधि में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बिलासपुर लोकसभा में होने वाले तृतीय चरण के मतदान के अवसर पर जिला मुंगेली जो कि जिला बिलासपुर के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, की समी से लगी जिला कबीरधाम की देशी-विदेशी मदिरा दुकान जो कि 5 किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित है को समय मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से अर्थात् 21 अप्रैल को सायं 5 बजे से 23 अप्रैल 2019 को संपूर्ण दिवस तक बंद रखने “शुष्क अवधि“ घोषित किया है। इस अवधि में जिले के समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकान कुण्डा को सील बंद करना एवं मदिरा के क्रय-विक्रय, मादक पदार्थो के अवैध रूप से विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं धारण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।
Related Articles
थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता। मासूम बालिका का हत्यारा निकला विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक। मृतिका के रोज रोज चिढ़ाने से आवेश में आकर किया हत्या जैसे गंभीर अपराध को अंजाम। डर के कारण घबराकर फेका शव को बाहर। विधि के संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक. 09/2024 धारा 302, 201 भा.द.वी. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई उचित वैधानिक कार्यवाही।
March 9, 2024
न्यूज़ ब्रीफिंग भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक श्री अजय कुमार गुप्ता, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे, रिटर्निंग अधिकारी और प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदान के लिए उपयोग में लाई गई EVM मशीन को स्ट्रांग रूम में सीलिंग की गई। इस पूरे प्रक्रिया की वीडियो ग्राफ़ी भी कराई गई
November 8, 2023
Check Also
Close
