कवर्धा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश मिश्रा के निवास पहुँच कर उनका हाल-चाल जाना

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश मिश्रा के निवास पहुँच कर उनका हाल-चाल जाना

कवर्धा,  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा प्रवास के दौरान हरिभूमि के वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश मिश्रा के निवास पर पहुंचकर उनकी परिवार जनों से सौजन्य भेंट मुलाकात की और पूरे परिवारजनों से चर्चा करते हुए सभी का हाल-चाल जाना। सौजन्य भेंट-मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया गया कि पत्रकार श्री महेश मिश्रा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य है। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, फिलहाल घर पर है और समय-समय पर पहुच कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उनके परिवारजनों और पत्रकार श्री मिश्रा से चर्चा करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री मनिराम साहू, श्री संजीव पांडेय सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button