श्री विजय शर्मा जी उपमुख्यमंत्री एवम कवर्धा विधायक ने देश,प्रदेश एवम कबीरधाम जिला से अमरकंटक आने वाले समस्त कांवरियों भाईयों एवम माता,बहनों के रुकने एवम भोजन के लिए निःशुक भंडारा की व्यवस्था मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक मुख्य मार्ग में स्थित है, में किया गया है।इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के कुशल मार्ग दर्शन में समस्त कांवरियों जत्था पदयात्रियों के स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार कोई कमी न इसकी चिंता करते हुए डाक्टरों के द्वारा टीम बनाकर सतत निगरानी किए जा रहे है।इसी प्रकार अमरकंटक से भोरमदेव मार्गों तक कांवरियों को अन्य कोई प्रकार का असुविधा न हो,को ध्यान में रखते हुए समस्त पुलिस प्रशासन को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है

अमरकंटक/कवर्धा_प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के पवित्र अवसर पर अमरकंटक नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से जल लेकर भोरमदेव,डोगरिया जलेश्वर महादेव,बूढ़ा महादेव कवर्धा एवम अन्य स्थानों के महादेव मंदिरों में जल अभिषेक के लिए विशाल बोल बम दलों पद यात्रा का सिलसिला पूरे सावन माह चलता है।अमरकंटक से मुख्यतः गोपालपुर, लमनी, खुड़िया, बजाक,हनुमतखोल,पोलमी, पंडरिया,पांडातराई,डोंगरिया, पोड़ी,कवर्धा,भोरमदेव मार्गों पर भगवा कपड़ों में रंगा हुआ कावरियों का जत्था मनमोहक दृश्य पूरे सावन महीनों में देखने को मिलते है।बोल बम,बम बोल और हर हर महादेव हर नर्मदे हर हर नर्मदे,का जयकारा मन,तन और आत्मा को भक्ति रस में विभोर कर देता है।
इस वर्ष से श्री विजय शर्मा जी उपमुख्यमंत्री एवम कवर्धा विधायक ने देश,प्रदेश एवम कबीरधाम जिला से अमरकंटक आने वाले समस्त कांवरियों भाईयों एवम माता,बहनों के रुकने एवम भोजन के लिए निःशुक भंडारा की व्यवस्था मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक मुख्य मार्ग में स्थित है, में किया गया है।इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के कुशल मार्ग दर्शन में समस्त कांवरियों जत्था पदयात्रियों के स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार कोई कमी न इसकी चिंता करते हुए डाक्टरों के द्वारा टीम बनाकर सतत निगरानी किए जा रहे है।इसी प्रकार अमरकंटक से भोरमदेव मार्गों तक कांवरियों को अन्य कोई प्रकार का असुविधा न हो,को ध्यान में रखते हुए समस्त पुलिस प्रशासन को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है,जिसके चलते पुलिस पेट्रोलिम टीम द्वारा आवश्यक सहयोग किया जा रहा है।
अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर जाने वाले कांवरियों जत्था के रुकने एवं विश्राम के लिए ग्राम पंचायत के भवन,स्कूल,वन विभाग के विश्राम गृह एवम मार्गों में स्थित समस्त सामुदायिक भवन में व्यवस्था किया गया है।कवर्धा शहर में कृषि उपज मंडी तालापुर,नगर पालिका परिषद सामुदायिक भवन ट्रांसपोर्ट नगर,वीर सावरकर भवन, पौनी पसारी पुराने हॉस्पिटल के सामने एवम यूथ क्लब में कांवरियों जत्था के रुकने का व्यवस्था किया गया है।इसके साथ ही भोरमदेव मार्ग में समनापुर स्कूल, राजानांवगांव पंचायत एवम स्कूल भवन और भोरमदेव परिसर में रुकने एवम विश्राम व्यवस्था किया गया है।
अमरकटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में रुकने एवम भंडारा व्यवस्था में पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री अनिल सिंह ठाकुर, श्री कौशल अग्रवाल,श्री दउवा गुप्ता, श्री सुधीर केशरवानी, श्री निशांत कुमार झा,रामप्रसाद बघेल श्री आनंद वल्लभ एवम उनके टीम,संत कुमार वर्मा तारेगंव मैदान,दिलीप चंद्रवंशी एवम अन्य सामाजिक कार्यकर्ता लगे हुए है।
अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में प्रथम श्रवण सोमवार से अभी तक रुकने वाले एवम भंडारा प्रसादी प्राप्त करने वाले बोल बम समिति में बजरंग बोल बम बोधाईकुंडा, मां महामाया बोल बम मानिकचौरी, श्री राम बोल बम धरमपुरा, मां शीतला बोल बम टिपनी थानखामहरिया, मां नर्मदा बोल बम पालनसारी, मां शीतला बोल बम महाराजपुर,राम जानकी बोल बम पालमसारी,जय मां महामाया बोल बम मोतियारी,जय मां शीतला बोल बम थानखमरिया,मुंगेली रोहरा,रिहूंता कुंडा,डोंगारिया,नवघाटा,खाम्ही,लालपुर नर्सरी, दुभहा,लालपुर बोडला,लालपुर रबेली, लाटा बोडला,करेसरा बोडला,भेदली आदि बोल बम समिति शामिल है।



