कवर्धा

 महिला कांग्रेस दिल्ली रवाना -सीमा अनंत

महिला कांग्रेस दिल्ली रवाना -सीमा अनंत

कवर्धा,,आज देश में भाजपा सरकार के शासन से आम जनता परेशान है छोटे और मध्यम परिवार को परिवार चलाना कठिन हो गया है आम रोज़मर्रा के घरेलू आवश्यक वस्तु पर जीएसटी के भार से महंगाई का सीधा असर। आम जनता पर पड़ रहा है रसोई गैस डीजल पेट्रोल के दरों पर लगातार बढ़ने से महंगाई का मार से कोई अछूता नहीं है
 आल इंडिया महिला कांग्रेस के आह्वान पर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर ज़िला कबीरधाम से ज़िलाध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं के साथ आज दिल्ली रवाना हो गये है दिनांक 29 जुलाई को। दिल्ली के जंतर मंतर में पूरे देश की महिलायें का जमवाड़ा है देश में बढ़ती महंगाई , लचर क़ानून व्यवस्था के चलते बढ़ते अपराध एवं बेरोज़गारी को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाना है

Spread the love

Related Articles

Back to top button