कवर्धा

*कवर्धा जिले के 27 मंडलों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल का सफल आयोजन – नवीन जायसवाल* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

*कवर्धा जिले के 27 मंडलों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल का सफल आयोजन – नवीन जायसवाल*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा –  // AICC के आह्वान पर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देश पर कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 12 नवंबर से 15 नवंबर तक जिले के सभी 27 मंडलों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला जाकर जनता को वोट की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के प्रति जागरूक किया।

इस सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल जी ने कवर्धा जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित सभी कांग्रेसजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

श्री जायसवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से ही यह अभियान जिले के हर मंडल तक पहुंचा और जनता का अपार समर्थन मिला। कांग्रेस पार्टी का यह संकल्प है कि हर वोट की रक्षा की जाएगी और लोकतंत्र को मजबूत किया जाएगा।

*जारी कर्ता*
*गोरेलाल चंद्रवंशी मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा*

Spread the love

Related Articles

Back to top button