कवर्धा, पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव, एएसपी श्री विकास कुमार, एएसपी श्री पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में आज दिनांक 30.04.24 को साइबर सेल एवम चौकी पोड़ी के संयुक्त टीम द्वारा चौकी पोड़ी क्षेत्रांतर्गत 05 सटोरियों जोह्युद्दीन खान, अफरोज खान, दीपक गुप्ता, यशवंत यादव, हेमंत कुमार पर कार्यवाही कर हजारों की सट्टा-पट्टी, कुल 05 नग मोबाइल कीमती करीबन 70000/- रुपए , नगदी रकम 16490/- रुपए बरामद कर जप्त किया गया, सभी आरोपियों के विरुद्ध छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की जा रही है । सम्पूर्ण कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक आशीष कंसारी, चौकी प्रभारी त्रिलोक, एएसआई राजकुमार,प्रधान, प्र आर वैभव कल्चुरी, आर. अमित ठाकुर, अमित गौतम, गज्जू राजपूत का विशेष योगदान रहा । Spread the love Post navigation *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को दिया सुविधा,स्वास्थ्य और सम्मान : भावना बोहरा* *विधायक भावना बोहरा ने भिलाई में विभिन्न सामाजिक महिलाओं और योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से किया संवाद* *सर्व समाज मोदी जी की विकास नीति के साथ है, महिलाओं के प्रति भाजपा सरकार की योजनाएं उन्हें सशक्त बना रहीं हैं : भावना बोहरा* *भावना बोहरा ने दुर्ग लोकसभा में किया चुनाव प्रचार,महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को किया सम्मानित* *महिलाओं को आर्थिक एवं आधुनिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : भावना बोहरा*