विशेष अभियान : मॉडिफाई बुलेट साइलेंसर वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी फर्राटेदार वाहन चलाने वाले चालक हो जाए सावधान, मॉडिफाई साइलेंसर लगे पाए जाने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई कवर्धा। कबीरधाम जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, श्री पुष्पेंद्र बघेल के निर्देश पर यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खलखो के मार्गदर्शन में आज सिग्नल चौक पर विशेष अभियान चलाकार मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर साइलेंसर द्वारा पटाखे फोड़ने एवं तेज रफ्तार से बुलेट वाहन चलाने वाले चालकों पर चलानी कार्यवाही किया गया और मोर्डिफाइड साइलेंसर को निकलवाकर कंपनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर का ही उपयोग करने समझाईश दिया गया. यातायात प्रभारी प्रवीण खलखो ने बताया की यातायात पुलिस ने बुलेट वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि कृपया कंपनी द्वारा प्रदत्त वैध साइलेंसर से किसी प्रकार छेड़खानी ना करें, मॉडिफाई साइलेंसर लगाना मोटर यान अधिनियम के तहत उल्लंघन है, जिसके तहत जुर्माने का प्रावधान है। मॉडिफाई साइलेंसर लगे पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी साथ ही वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। Spread the love Post navigation आरएसएस की मुस्लिम विंग राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के रायपुर संभाग के सययोजक बनाए गए ,,,इकराम जानू खान फर्जी एक्ट्रोसिटी के मामले में निरपराध साबित हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,कोर्ट ने किया दोष मुक्त, *एक्ट्रोसिटी के फर्जी मामले में दोष मुक्त हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,कहा सत्य मेव जयते, एक्ट्रोसिटी के फर्जी मामले में दोष मुक्त हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, देर से ही सही पर जीत सत्य की होती है विजय शर्मा एक बार फिर साबित हुआ काँग्रेस राजनैतिक द्वेष में फर्जी एफ आई आर कराती थी -कैलाश चंद्रवंशी