कवर्धा

*अवैध धन अर्जित करने की नीयत से अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करते 01 आरोपी को चौकी दमापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।* *आरोपी के कब्जे से कुल 37 नग देशी प्लेन शराब कुल 6.660 बलक लीटर, कीमती 2960/ रूपये को पुलिस ने किया जप्त।

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

*अवैध धन अर्जित करने की नीयत से अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करते 01 आरोपी को चौकी दमापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*आरोपी के कब्जे से कुल 37 नग देशी प्लेन शराब कुल 6.660 बलक लीटर, कीमती 2960/ रूपये को पुलिस ने किया जप्त।*

कवर्धा,,कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को आगामी त्योहार होली/रंग उत्सव का विशेष ध्यान रखते हुये, जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने हेतु अवैध मादक पदार्थ शराब, गाँजा, एवं अन्य नशीले पदार्थों का बिक्री एवं परिवहन करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब, नशीली दवाओं व अन्य अपराधिक गतिविधियो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही किया जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक-22.03.2024 को चौकी क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ, कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल एच.एफ. डीलक्स क्रमांक- सी.जी.09 जे.एन.-8735 में ग्राम रेहुटा की ओर से सेमरकोना की ओर अधिक मात्रा में अवैध शराब रखकर अवैध धन अर्जित करने की नीयत से मोटरसाइकिल में परिवहन कर रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल चौकी दामापुर पुलिस द्वारा ग्राम सेमरकोना प्रा०शाला रोड के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबीर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मोटर सायकल को रोकने पर मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति भगाने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर पकड़ा गया तथा नाम पता पूछने पर आरोपी अपना नाम- ईश्वर बनर्जी पिता धनवाराम बनर्जी उम्र 45 वर्ष साकीन दामापुर थाना कुंण्डा जिला कबीरधाम का रहने वाला बताया, जिसके मोटर सायकल में रखें एक नीला रंग के प्लास्टिक बोरी को गवाहों के समक्ष चेक करने पर 37 नग देसी प्लेन शराब की शीशी प्रत्येक में 180 एम.एल. भरा हुआ सील बंद कुल 6.660/ बल्क लीटर परिवहन करते पाया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरुद्ध चौकी दमापुर थाना कुंण्डा में अपराध क्रमांक- 54/2024 धारा-34(2) 59 क आबकारी एक्ट के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।उक्त कार्यवाही में प्र.आर. बलदाऊ चंद्रवंशी, आर. शिव भार्गव, मुरारी साहू, दिलीप लहरे, का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button