रायपुर

 छत्तीसगढ़ को बेचने का सौदा…. कुछ देर बाद अमित करेंगे खुलासा, ट्विट कर दी जानकारी

 छत्तीसगढ़ को बेचने का सौदा…. कुछ देर बाद अमित करेंगे खुलासा, ट्विट कर दी जानकारी

 रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज एक ट्विट कर प्रदेश में सनसनी फैला दी है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि आज शाम 4 बजे मैं करने जा रहा हूँ अब तक का सबसे बड़ा ख़ुलासा: कब कैसे और किसके बीच हुई छत्तीसगढ़ को बेचने का सौदा? जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी लगातार सरकार के खिलाफ ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। हाल में ही राजनांदगांव के एक शख्स के खिलाफ लगी राजद्रोह का केस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वापस लेने की घटना पर अमित ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैंने ये वीडियो शेयर कर दिया है। अपने घर रायपुर में हूं। आइए मुझे भी राजद्रोह करने के लिए गिरफ्तार कर लीजिए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button