कवर्धा

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का कबीरधाम जिले में प्रथम आगमन कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन 16 मार्च शनिवार को जिला अधिकारियों की लेंगे बैठक

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का कबीरधाम जिले में प्रथम आगमन

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन 16 मार्च शनिवार को जिला अधिकारियों की लेंगे बैठक

कवर्धा,  वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का 15 मार्च शुक्रवार को कबीरधाम जिले में प्रथम आगमन होगा। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन 16 मार्च को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे और सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन 15 मार्च को शाम 05 बजे मुंगेली से कवर्धा जिला कबीरधाम के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। शाम 07 बजे विश्राम भवन कवर्धा आगमन, भोजन एवं रात्रि विश्राम करेंगे। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन 16 मार्च को सुबह 10.30 बजे जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। इसके बाद 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 01 बजे विश्राम भवन आगमन एवं भोजन, अल्प विश्राम करेंगे। 02 बजे कबीरधाम से जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के लिए प्रस्थान करेंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button