कवर्धा

07 जुआरियों को 52 पत्ती ताश के माध्यम से नगदी रकम पर दाव लगाकर जुआ खेलते थाना भोरमदेव पुलिस ने धरदबोचा। जुआरियों से नगदी रकम 15600/ रूपये एवं 52 पत्ती ताश पुलिस ने किया जप्त।

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

07 जुआरियों को 52 पत्ती ताश के माध्यम से नगदी रकम पर दाव लगाकर जुआ खेलते थाना भोरमदेव पुलिस ने धरदबोचा।

जुआरियों से नगदी रकम 15600/ रूपये एवं 52 पत्ती ताश पुलिस ने किया जप्त।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भोरमदेव निरीक्षक श्री बी.आर.बिसेन के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने लगातार असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक- 17.01.2024 को क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम चिखली क्रिकेट मैदान में कुछ जुआरियों के द्वारा 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस टीम तैयार कर मुखबीर के बताए पते पर जाकर रेड कार्यवही किया गया। जहां पर जुआ खेलने वाले पुलिस को आते देख कर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें (1) मोतीलाल पटेल ग्राम बर्पेलाटोला (2) सुरेश पटेल साकिन ग्राम लाटा,(3) कमल साहू साकिन ग्राम चिखली (4) शिवलाल साहू साकिन ग्राम चिखली (5)गोवर्धन पटेल साकिन ग्राम बर्पेला टोला (6)तुलसी पटेल साकिन ग्राम बरपेटा टोला (7)आशीर्वाद श्वास साकिन राजा नवागाँव थाना भोरमदेव जिला कबीरधाम को रंगे हाथों जुआ खेलने पकडा गया। आरोपीयों के फड से कुल नगदी रकम 15600/ रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भोरमदेव निरीक्षक श्री बी.आर बिसेन के कुशल नेतृत्व में थाना भोरमदेव पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button