कवर्धा

कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली

कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली

कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन

कवर्धा, । संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर आज कलेक्टोरेट प्रांगण में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौडो ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी।
संयुक्त कलेक्टर ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टोरेट अधीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह ध्रुव सहित जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button