कवर्धा
लेटरल इन्ट्री प्रवेश परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

लेटरल इन्ट्री प्रवेश परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
कवर्धा, सत्र 2024-25 वर्ग 9 में नामांकन के लिए लेटरल इन्ट्री प्रवेश परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 है।कबीरधाम जिले के अंतर्गत सभी ऐसे छात्र जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच हो और सत्र 2023-24 में कबीरधाम जिले के अंतर्गत अध्ययनरत हों, अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 तक नवोदय विद्यालय समिति समिति या जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम के वेवसाईट पर उपलब्ध नि:शुल्क लिंक से ऑनलाईन आवेदन फार्म भर सकते हैं। उक्त जानकारी प्राचार्य प्रभाकर झा ने दी।



