कवर्धा

केबिनेट मंत्री  मोहम्मद अकबर कवर्धा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक, समाज सेवी से भेंट मुलाकात की

केबिनेट मंत्री  मोहम्मद अकबर कवर्धा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक, समाज सेवी से भेंट मुलाकात की

कवर्धा,, डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति

कवर्धा,,,  छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर बुधवार को कवर्धा नगर पालिका के विभिन्न वार्डां में पहुंचकर वार्डवासियों, वरिष्ठ नागरिक, समाज सेवी से सौजन्य भेंट मुलाकात की और सभी का हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने वार्डों के समुचित विकास सहित स्थानीय मांगों से रूबरू भी हुए।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर वार्ड 01 रामनगर शिवाजी कॉलोनी निवासी श्री दिलीप चंद्रवंशी, श्री मोहन साहू के निवास वार्ड 02 मां कर्मा वार्ड पहुंचकर श्री बन्नू तिवारी, बलदाउ चंद्रवंशी, वार्ड 03 कैलाश नगर श्री छोटूराम साहू, श्री नाराण सिन्हा, श्री शत्रुहन ठाकुर, संत रविदास वार्ड के श्री तुलसी बांधेकर, और वार्ड 05 दिनदयाल वार्ड के श्री उमेश साहू, श्री राजू मानिकपुरी, सुरजदास मानिकपुरी के निवास पहुंचकर परिवारजनों से भेंट मुलाकात भी की। केबिनेट मंत्री के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, श्री राजकुमार तिवारी, श्री मोहित महेश्वरी, श्री विरेन्द्र जांगड़े सहित संबंधित वार्डो के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button