पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस से प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव मीनाक्षी ठाकुर ने दावेदारी की ब्लॉक अध्यक्ष को दिया अपना आवेदन
मीनाक्षी ठाकुर ने शायरी अंदाज में कहा देश को राहुल गांधी की जरूरत है

कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाएगी,, मीनाक्षी ठाकुर ,
मीनाक्षी ठाकुर ने शायरी अंदाज में कहा देश को राहुल गांधी कि जरुरत है
कवर्धा, डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति
कवर्धा,,पंडरिया कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस से दावेदारी करने के लिए पंडरिया विधानसभा से प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव मीनाक्षी ठाकुर ने कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष शेष नारायण बेस को अपना आवेदन दिया ,अब देखना यह है कि क्या आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार घोषित करती है ,वही कबीर क्रांति के संपादक ने मीनाक्षी ठाकुर से चर्चा किए तो मीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि अगर कांग्रेस पार्टी मुझ पर भरोसा करती है और मुझे एक बार चुनाव लड़ने का मौका देती है तो मैं पूरी इमानदारी से कांग्रेस पार्टी के लिए और जनता का सेवा हमेशा करते रहूंगी वहीं मीनाक्षी ठाकुर ने कहा कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाएगी वहीं वर्तमान विधायक से लोग नाखुश नजर आते हुए दिखे वहीं मीनाक्षी ठाकुर ने शायरी अंदाज में कहा देश को राहुल गांधी की जरूरत है और पंडरिया विधानसभा को मीनाक्षी ठाकुर जनता की सेवा करने का मौका मिले अब देखना यहां है कि दावेदारी करने वाले तो बहुत सामने आएंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी किस पर भरोसा जताती है निश्चित जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे है लोगों की धड़कन तेज होते हुए दिख रही है चुनावी माहौल में लोगरंगते हुए नजर आ रहे हैं



