कवर्धा

बेंदरची में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

नवप्रवेशी बच्चों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक और गणवेश प्रदान किया गया

बेंदरची में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

नवप्रवेशी बच्चों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक और गणवेश प्रदान किया गया

कवर्धा। शासकीय प्राथमिक शाला बेंदरची में सरपंच संजय पटेल एवं एसएमसी अध्यक्ष रामदास पटेल की उपस्थिति में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। जहां नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवम मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया ।

इस अवसर पर जिले से एपीसी अवधेश नंदन श्रीवास्तव उपस्थित हुए जिन्होंने बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक और गणवेश प्रदान किया । श्री श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतिदिन स्कूल आने एवम वर्ष के पहले दिन से ही घर में नियमित रूप से पढ़ाई लिखाई करने तथा गृहकार्य को समय में पूरा करने हेतु प्रेरित किया ताकि परीक्षा में अपेक्षित परिणाम मिल सके। अवधेश नन्दन श्रीवास्तव ने पालकों एवम एसएमसी सदस्यों को भी बच्चों की शिक्षा के प्रति उनकी जवाबदारियों से अवगत कराया।
प्रबेशोत्सव के दौरान तीन बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेंदर्ची के सरपंच संजय पटेल,एसएमसी अध्यक्ष रामदास पटेल, उपाध्यक्ष तिलक पटेल व सदस्यगण, शनि पटेल, रतिराम,दुजियाबाई, रामावतार,इंद्रदास, श्यामलाल, पालक गन चैतराम , गोकुल, प्यारेलाल पटेल, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अशोक पटेल, शिक्षक गण सतीश दुबे,ज्योत्सना पांडे, लीना लांझी , ग्रामवासीगण एवम स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button