कवर्धादुर्ग

कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन जिला कबीरधाम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन जिला कबीरधाम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
कवर्धा,,,आज दिनांक 06/08/2021 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकामजी का कबीरधाम दौरा था. इस दौरे के दरमियान कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन के महासचिव श्री प्रताप चंद्रवंशी और सहसंयोजक श्री प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व में 16% प्रतिशत लंबित मॅहगाई भत्ते की माॅग हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञातव्य हो कि केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों को 28% मॅहगाई भत्ता दे रही है वहीं राज्य सरकार विगत 2 वर्षों से भत्ते कीक्षेक भी किश्त नहीं दी और अब भी प्रदेश के कर्मचारियों को केवल 12% ही मॅहगाई भत्ता मिलता है. इससे प्रदेश के कर्मचारियों के तमाम संगठन ऑदोलित हैं. विगत दिसम्बर 2020 से भत्ते की मांग के लिए विभिन्न चरणों में आंदोलन भी की है. इसी कड़ी मैं वर्तमान में प्रदेश के सभी मंत्रियों, विधायकों एवं प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को ज्ञापन सौंप रही है. आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकामजी के कवर्धा आगमन पर कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन के एक प्रतिनिधिमण्डल उनसे मिलकर तत्संबंधी ज्ञापन सौंपे. प्रतिनिधिमण्डल में श्री प्रमोद शुक्ल, श्री प्रताप चंद्रवंशी, श्री व्यासनारायण तिवारी, श्री संतोष सोनी, श्री प्रफूल्ल यदु, श्री स्वदेश निर्मलकर, श्री मधुसूदन सोनी, श्री संजय सहित लगभग 25 कर्मचारी थे.

Spread the love

Related Articles

Back to top button