कवर्धा

शिक्षा सत्र 2023-24 के प्रारंभ होने के पूर्व तैयारी के लिए बैठक आयोजित

शिक्षा सत्र 2023-24 के प्रारंभ होने के पूर्व तैयारी के लिए बैठक आयोजित

जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थी, हितग्राही शासन की महती योजनाओं पर समीक्षात्मक चर्चा कर अद्यतन जानकारी प्राप्त की

कवर्धा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा सत्र 2023-24 के प्रारंभ होने के पूर्व तैयारी के लिए शुक्रवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयकों और सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमके गुप्ता ने कक्षा दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में जिले के समेकित उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए समस्त अधिकारियों, संस्था प्रमुख व शिक्षकों को बधाईयां देते हुए विकासखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर पालन प्रतिवेदन प्रेषित करने निर्देशित किया गया। उन्होंनें विद्यार्थी, हितग्राही शासन की महती योजनाओं पर समीक्षात्मक चर्चा कर अद्यतन जानकारी प्राप्त की। बैठक में डाईट प्राचार्य, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री विनोद श्रीवास्तव, सहायक संचालक द्वय श्री यू.आर.चन्द्राकर, श्री डी.जी.पात्रा एवं एम.आई.एस. प्रशासक श्री सतीश यदु उपस्थित थे।
बैठक में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तक योजना, निःशुल्क गणवेश योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्यान्ह भोजन), पोषण वाटिका, छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र, निवा, आय प्रमाण पत्र की अद्यतन स्थिति के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री जतन योजना के अंतर्गत स्वीकृत शालाओं में मरम्मत कार्य प्रगति संबंधी जानकारी के साथ ही विभागीय कार्यालय, विद्यालय भवनों में एन्टी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, इको-फ्रेंडली, नॉन टॉक्सिक, नेचुरल थर्मल इन्सुलेटर, प्राकृतिक गोबर से निर्मित पेंट का उपयोग रंगरोगन के लिए करने पर चर्चा की गई। बैठक में शाला प्रवेश उत्सव, यूडाईस पूर्णता, सुघ्घर पढ़वईया योजना, स्थानांतरण व पदोन्नति उपरांत विद्यालयों में शिक्षकों की अद्यतन पर चर्चा किया गया।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button