कवर्धा

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झीरम शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीद जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सुरक्षा बलों की स्मृति में शपथ दिलाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झीरम शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीद जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सुरक्षा बलों की स्मृति में शपथ दिलाई

, कवर्धा,, र्झीरम घाटी नक्सल हिंसा के शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवानो की स्मृति में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झीरम स्मृति दिवस मनाया गया। झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीद जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सुरक्षा बलों की स्मृति में पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर नक्सल हिंसा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और अहिंसा व सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास जताते हुए नक्सलवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ लेते हुए छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डीएसपी श्री कौशल वासनिक, श्री जगदीश उईके, श्री संजय ध्रुव, श्री पंकज पटेल, प्रशिक्षु डीएसपी श्रीमती अमृता कुजूर सहित जिले के थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित थे। इसी तरह रक्षित केंद्र, थाना, चौकी, कैम्पों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ लेकर 02 मिनट का मौन रखा गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button