कवर्धा

भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कबीरधाम जिले की छोटी मेहरा ने 14 मीटर चक्र फेक कर जीता गोल्ड मैडल।

चैंपियनशिप में छोटी ने 16 देशों के खिलाड़ियों को परास्त कर यह बड़ी उपलब्धि की है हासिल।

कर्नाटक, बेंगलुरु से अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा पहुंची कबीरधाम।

पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ, पुष्पमाला पहनाकर किया गया छोटी का भव्य स्वागत।

भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कबीरधाम जिले की छोटी मेहरा ने 14 मीटर चक्र फेक कर जीता गोल्ड मैडल।

चैंपियनशिप में छोटी ने 16 देशों के खिलाड़ियों को परास्त कर यह बड़ी उपलब्धि की है हासिल।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह एवं उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक तथा अधिक संख्या में फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणरत युवक-युवती व खिलाड़ियों ने छोटी मेहरा, कोच/ ट्रेनर वसीम रजा कुरैशी, व संजय पैकरा (Runner) का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए विजय तिलक लगाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए, तिरंगा रथ पर शहर भ्रमण कराया गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button