कवर्धा

*कलेक्टर गोपाल वर्मा का सख्त तेवर—जन-कल्याण योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने की कड़ी मॉनिटरिंग* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*कलेक्टर गोपाल वर्मा का सख्त तेवर—जन-कल्याण योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने की कड़ी मॉनिटरिंग*
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले की विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि धीमी गति या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पीएम आवास, धान खरीदी, और अवैध भंडारण पर जीरो टॉलरेंस का निर्देश दिया है।

_मुख्य निर्देश:_
– *पीएम आवास:* जिनके खातों में पैसा पहुंचा है, उनका निर्माण तुरंत शुरू हो।
– *धान खरीदी:* नोडल अधिकारियों को फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य, अवैध भंडारण पर तुरंत जप्ती।
– *सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना:* अधिक प्रचार, ज्यादा से ज्यादा परिवार जुड़ें।
– *एग्रीस्टेक:* किसानों के खसरे 100% लिंक हों।
– *गन्ना परिवहन:* प्रभावित सड़कों की तत्काल मरम्मत हो।

कलेक्टर वर्मा ने कहा, “प्रगति नहीं, परिणाम चाहिए। हर कार्य तय समय-सीमा में पूरा हो—यह प्रशासन की जिम्मेदारी है।” जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में है।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button