नारायणपुर

जिला नारायणपुर में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा,(भा.पु.से.) के द्वारा आज पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के पद पर पदभार ग्रहण किया गया है

कबीर क्रांति
जिला -नारायणपुर
जिला नारायणपुर में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा,(भा.पु.से.) के द्वारा आज पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के पद पर पदभार ग्रहण किया गया है। श्री पुष्कर शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक नारायणपुर का पदभार निवर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार(भा.पु.से.) से ग्रहण किया है। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, वर्ष 2018 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई किये हैं एवं वर्ष 2018 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होकर बुनियादी प्रशिक्षण उपरान्त रायगढ़ जिले के प्रोबेशनर रहें हैं तत्पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर के पद पर पदस्थ रहें एवं 3 मई 2022 से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान नारायणपुर के पद पर पदस्थ रहकर नक्सल मोर्चे की कमान संभाले हुए हैं। ज्ञात हो कि श्री पुष्कर शर्मा जिला नारायणपुर के 21वीं पुलिस अधीक्षक हैं।

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button