12 दिवसीय अंतर्राज्जीय मुरैरगढ़ क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक गुलाब कमरों ने किया शुभारम्भ

बी.पी.सिंह/एम.सी.बी.:- *खेल केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि वे एक खिलाड़ी को वो चीजें सिखाती है जो उसे जीवन मे एक बेहतर इंसान बनने मे मदद करते है खेल एक खिलाड़ी को जीवन के वैकल्पिक चरणों मे सफलता और विफलता को साझा करने सामूहिक रूप से एक समस्या से निपटने महत्त्वपूर्ण स्थितियों मे एक दूसरे की मदद करने की कला सिखाते है यह उनके नेतृत्व और टीम के काम करने के गुणों को बढ़ाता है,
खेल दिमाग़ को स्वस्थ्य और सक्रिय रखता है खेल सकारात्मक ऊर्जा के साथ लोगों को मजबूत, आत्मविश्वास और कुशल बनाता है और इससे मानसिक, शारीरिक विकास व चरित्र निर्माण मे अहम भूमिका निभाता है-विधायक गुलाब कमरों
12 दिनों तक आयोजित होने वाली फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित 24 टीमों की मेजवानी करने वाली अंतर्राज्जीय मुरैरगढ़ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय विधायक गुलाब कमरों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का किया आगाज
मुरैरगढ़ क्रिकेट प्रतियोगिता मे कमेटी सदस्यों ने गाजे बाजे के साथ रैली निकालकर मैच आरम्भ किया
विधायक गुलाब कमरों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सर्वप्रथम बेटिंग कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रभात सिंह,भरतपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविप्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि अंकुर सिंह, अवधेश सिंह, छोटेलाल वर्मा, देवेंद्र पाण्डेय, उपेंद्र द्विवेदी, संजय पटेल डेनियल, खेलप्रेमी, ग्रामीणजन एवं खंडस्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही

Spread the love

You missed