शराब की अवैध बिक्री, परिवहन सहित 10 चखना दुकानों पर आबकारी एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही

कलेक्टर ने आबकारी विभाग को निरन्तर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए

कवर्धा, । कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वालों, चखना दुकानों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में माह अक्टूबर, 2021 तक 289 प्रकरणों के विरूद्ध वर्तमान वर्ष माह अक्टूबर, 2022 तक 353 प्रकरण कायम किया गया है जो कि इस वर्ष 22 प्रतिशत अधिक है। कलेक्टर ने आबकारी विभाग को निरन्तर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश भी दिए है। जिला आबाकारी अधिकारी श्री जी.पी.एस. दर्दी ने बताया कि आगे भी आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही जारी रहेगा।
जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी.एस. दर्दी ने बताया कि 23 नवंबर को वृत्त-कवर्धा के द्वारा राजनांदगांव-रायपुर बाईपास मार्ग में स्थित 10 चखना दुकानों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् 36(सी) का प्रकरण बनाया गया तथा पूर्व में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले चखना सेंटर व ढाबा मालिकों के खिलाफ इस वित्तीय वर्ष में अक्टूबर माह तक 60 प्रकरण बनाएं गए है, जो गत वर्ष के 46 प्रकरणों के विरूद्ध 30 प्रतिशत ज्यादा है। बिलासपुर रोड में स्थित मवेशीबाजार शराब दुकान के पीछे संचालित चखना दुकान जो शराब दुकान से 50 मीटर से अधिक दूरी पर संचालित थी, उसके विरूद्ध गत माह धारा 36(क) का प्रकरण कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर वृत्त-पण्डरिया में आबकारी विभाग के टीम के द्वारा ग्राम-अमेरा, थाना-कुकदूर के शिवकुमार मेरावी, पिता बजरी मेरावी के रिहायशी मकान से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत् प्रकरण कायम किया जाकर एक आरोपी को रिमांड में जेल भेजा गया है साथ ही ग्राम-बदना, थाना-कुकदूर में टलीराम कुसराम पिता अंतरा सिंह कुसराम रिहायशी मकान से 3.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर कुल 12 प्रकरण कायम किया गया है। जिनमें कुल 13.5 लीटर महुआ शराब, 02 लीटर देशी मदिरा जप्त की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री नागेशराज श्रीवास्तव, श्री योगेश सोनी एवं श्री तुलेश कुमार देशलहरे तथा आबकारी आरक्षक श्री इम्तियाज खान, श्री अमर पिल्ले, श्री छोटे लाल आर्मो, श्री विद्या सिंह परमार एवं श्री जगदीश उइके तथा वाहन चालक श्री डायमंड साहू एवं श्री संजय कोसले तथा नगर सैनिक श्री राजेश धुर्वे, शेखरनाथ योगी एवं श्रीमती भूनेश्वरी धुर्वे शामिल थे।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़