स्वप्निल डाहिरे का CIMS Bilaspur MBBS में चयन
कवर्धा,,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलते ही परिवार और पिपरिया नगर पंचायत में खुशी का माहौल है,लगातार बधाई मिल रही है,स्वप्निल डाहिरे पिता श्री राजेन्द्र डाहिरे(ब्रांच मैनेजर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिछेत्र कवर्धा)माता श्रीमती पार्वती डाहिरे पैतृक गांव झिटकनिया (फास्टरपुर) के निवासी है।स्वप्निल बचपन से ही पढ़ाई में होनहार है पूर्व में जवाहर नवोदय विद्यालय कवर्धा में चयन हुआ था,गुरुकुल पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट रहे है फिर अपनी कोचिंग उत्तराखंड के एक सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान प्रदीप अकादमी से किया।स्वप्निल को अपने माता पिता और कोचिंग संस्थान,स्कूल,गुरुजनों का बेहतर सहयोग मिला,इसके लिए उन्होंने सबका धन्यवाद किया और बताया डॉ बनकर लोगो की बेहतर स्वास्थ्य का ध्यान रखूंगा।इस अवसर पर श्री एन.डी.कुर्रे(रिटायर्ड रजिस्ट्रार), श्री राजकुमार कुर्रे(डिप्टी डारेक्टर रोजगार कार्यालय, दुर्ग),डॉ वीरेंद्र कुर्रे( चाइल्ड रोग विशेषज्ञ, मेकाहारा) ,श्रीमती गिरजा पाटले(प्रगतिशिल सतनामी समाज),जितेंद्र डाहीरे , श्री रामकुमार कुर्रे, डॉ विजय कुर्रे, विनोद कुर्रे,श्री राजेन्द्र बारले (अधिवक्ता &बाल कल्याण समिति सदस्य), खिलेश बंजारे(प्रदेश संयोजक सतनामी समाज),विकास कुर्रे,श्री विजय घृतलहरे पत्रकार श्री महेंद्र कुम्भकार (अध्यक्ष न.प.पिपरिया), कमलकांत नाविक (पार्षद) नगरवासी, मित्रो एवं परिजनों ने बधाई प्रेषित किया।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़