पीडीएस दुकान में 20 रुपए किलो शक्कर मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए . मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कबीरधाम जिले के इंदौरी में भेंट-मुलाकात के दौरान पीडीएस राशन दुकान में 17 रुपए प्रति किलो के बजाय 20 रुपए प्रति किलो की दर से शक्कर मिलने की शिकायत पर तुरंत ही कलेक्टर को इसकी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सार्वभौम पीडीएस योजना का फीडबैक लेते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम केसली की श्रीमती नर्मदा साहू से वहां मिलने वाले राशन और उनकी कीमतों के बारे में जानकारी ली। श्रीमती नर्मदा साहू ने बताया कि चावल और नमक तो ठीक मिल रहा है, लेकिन शक्कर 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलता है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत ही कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे को इसकी पड़ताल के निर्देश दिए। Spread the love Post navigation सीएम से मुलाकात करने के बाद दिव्यांग सुखदेव और भक्तु का जागा आत्मविश्वास मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक किया गिरफ्तार