कवर्धा,डी एन योगी

घर में घुसकर पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/22 धारा 452,354 भा.द.वी. पंजीबद्ध कर की गई उचित वैधानिक कार्यवाही।

रिपोर्ट दर्ज होने के महज 03 घंटे के भीतर आरोपी सलाखों के भीतर।

कवर्धा,,कबीरधाम जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल में प्रार्थना के द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि आरोपी राजकुमार पिता गंगाराम मरकाम उम्र 32 वर्ष सा. जुनवानी जंगल के द्वारा मुझे घर में अकेला पाकर घर में जबरजस्ती घुस कर बुरी नियत से हांथ बंह पकड़कर बेईज्यत करने की कोशिश करने लगा। जिस पर मेरे द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने तथा घर से बाहर निकल कर आवाज देने पर मेरे पिता जी और गाँव वाले आए, तो उन्हें देखकर आरोपी तत्काल भाग गया है। की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा मामला महिला संबंधी होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा उक्त घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के द्वारा टीम गठित कर आरोपी के पता तलाश हेतू थाना क्षेत्र में रवाना किया गया, जिस पर रिपोर्ट दर्ज होने के महज 03 घंटे के भीतर आरोपी राजकुमार पिता गंगाराम मरकाम उम्र 32 वर्ष सा. जुनवानी जंगल को पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़