कवर्धा, डी एन योगी कवर्धा, । प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी सावन महीने के प्रथम सोमवार 18 जुलाई को बू़ढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्था के संबंध में 06 जुलाई शाम 4 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बैठक में उपस्थित होने के लिए भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट कबीरधाम के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों, सर्व अध्यक्ष क्लब, संघ और कार्यालय प्रमुखों को परिपत्र जारी कर निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है Spread the love Post navigation कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया, अनुपस्थित शिक्षिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कवर्धा में कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए लॉटरी 7 जुलाई को