Uncategorizedकवर्धा

कबीरधाम जिले में वर्चुअल मैराथन दौड़, युवाओं के संग अफसरों ने भी लगाई वर्चुअल दौड़

कबीरधाम जिले में वर्चुअल मैराथन दौड़, युवाओं के संग अफसरों ने भी लगाई वर्चुअल दौड़

कवर्धा, ।कबीर क्रांति छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर आज 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए कबीरधाम जिले में 16 54 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था।वर्चुअल मैराथन दौड़ में युवाओं से लेकर अफसरों में भारी उत्साह देखा गया। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, वनमण्डलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, डिप्टी कलेक्टर श्री विपुल गुप्ता, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री भूपेंद्र ठाकुर, जिला खेल अधिकारी श्रीमती आरती पांडेय, और पुलिस तथा सुरक्षा बल की तैयारियों में लगे जिले के सैकड़ो युवाओं ने इस वर्चुअल मैराथन दौड़ में शामिल हुए।

कलेक्टर श्री शर्मा ने राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button