Uncategorized

जिले के 700 आंगनबाड़ी केन्द्रो में बच्चों के लिए लागाई जाएगी पंखा

जिले के 700 आंगनबाड़ी केन्द्रो में बच्चों के लिए लागाई जाएगी पंखा

कलेक्टर श्री शर्मा ने समय सीमा की बैठक में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में प्रकाशित,प्रसारित पॉजेटिव, व निगेटिव समाचार कतरनों की भी समीक्षा की। उन्होने जिले के लगभग सात सौ आंगनबाड़ी भवनों में बच्चों की सुविधा एवं उन्हे राहत पहुंचाने के लिए पंखा लगाने एवं विद्युतिकरण करने के लिए संबंधित विभाग व जिला पंचायत को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने पंडरिया के जंगलापुर में नलजल योजना के तहत मोटर पंम्प संचालन के लिए ग्राम स्तर पर आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए जनपद सीईओ को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने बैठक में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना, गौधन न्याय योजना, गौठान संचालन, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री धनवंतरी योजना, वनोपज सहित तेन्दूपत्ता तोड़ाई, सहित राज्य शासन प्राप्त दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button